Gold Price Weekly: लगातार दूसरे सप्ताह गिरा सोने का भाव
( words)
सोने के रेट में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान गोल्ड का रेट प्रति 10 ग्राम 51 हजार रुपये से नीचे बंद हुआ। भारतीय सर्राफा बाजार में इस सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को सोने का रेट 50,386 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस सप्ताह के शुरुआती दिन सोमवार को गोल्ड का रेट 50, 924 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो इस हफ्ते की सबसे ऊंची कीमत थी। इसके बाद पूरे सप्ताह सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
