रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचने के बाद गिरा सोने का रेट, जानिए क्या है आज का गोल्ड प्राइज
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने चांदी के दाम दो महीनें की रिकार्ड बढ़ोतरी के बाद आज गिरावट देखने को मिल रही है। दिसंबर एक्सपायरी के सोना के दामों में 0.04 प्रतिशत यानी 18 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज के सोने के दाम 48,000 प्रति 10 ग्राम है। आज चांदी की कीमत में भी 0.11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज 64,810 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।
आपको बता दें कि MCX में सोमवार की सुबह गोल्ड फ्यूचर में 0.3 फीसदी की तेजी दर्ज हुई थी और 48,117 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं सिल्वर के प्राइज में 64,717 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था। अगर बड़े शहरों की बात करें तो नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 45,270 रुपये है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का दाम 47,040 रुपये है। वहीं चेन्नई में सोने का 22 कैरेट का प्राइस 45,270 रुपये पर है। कोलकाता में 22 कैरेट सोने का प्राइस 47,520 रुपये पर है। गौरतलब है कि गोल्ड ज्वैलरी के प्राइज देश भर में अलग-अलग होते है। हर राज्य अपने हिसाब से इस धातु पर एक्साइज ड्यूटी, स्टेट टैक्स और मेकिंग चार्जेज लगाता है।
