राष्ट्रीय सुरक्षा पर सरकार का बड़ा एक्शन, एक पाकिस्तानी समेत 8 यूट्यूब चैनलों को किया गया ब्लॉक
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कई भारतीय और पाकिस्तानी यूट्यूब न्यूज चैनलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए 8 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया है। इन यूट्युब चैनल में 7 भारतीय और 1 पाकिस्तान स्थित YouTube चैनल शामिल है। इन्हें IT नियम, 2021 के तहत ब्लॉक किया गया है। ब्लॉक YouTube चैनलों को 114 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया और इन चैनल्स पर 85 लाख 73 हजार सब्सक्राइबर हैं। इन चैनल को ब्लॉक करने का कारण बताया गया कि ये भारत में दहशत पैदा करने, सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने और सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने वाले कंटेंट परोस रहे थे। साथ ही इन चैनलों में चलाई जा रही खबरें असत्यापित थी।
