राष्ट्रपति द्वारा वीर चक्र से सम्मानित किए जाएंगे ग्रुप कैप्टन अभिनंदन
बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो रहे अभिनंदन वर्धमान को आज राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की ओर से एक अलंकरण समारोह में वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा। भिनंदन वर्धमान ने 27 फरवरी, 2019 को एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराया था। इससे पहले भारतीय वायु सेना ने उन्हें प्रमोट करके ग्रुप कैप्टन का रैंक दिया है। यह पद भारतीय सेना में कर्नल रैंक के बराबर का होता है। बता दें कि अभिनंदन को पाकिस्तानी लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित का एलान पहले ही किया जा चुका था।
दरअसल, पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी कैंपों पर एयर स्ट्राइक की गई थी, जिसके बाद बढ़े तनाव के कारण पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने भारतीय सीमा में प्नवेश करने की कोशिश की थी। भारत ने पाकिस्तान की ओर से किए गए इस हिमाकत का करारा जवाब दिया था। बता दें कि भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान के F-16 विमान को गिरा दिया था लेकिन उनका विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया था और इजेक्ट करने के बाद वह पीओके में पहुंच गए थे। जिसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। बाद में भारत के दबाव में आकर पाकिस्तान ने उन्हें सकुशल भारत को वापस सौंप दिया था।
