गुजरात: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत 16 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
( words)
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आज गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पटेल का यह लगातार दूसरा कार्यकाल है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित एक समारोह में पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी। सीएम के साथ ही 16 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली जिनमें से आठ कैबिनेट रैंक के हैं। इनमें 11 पूर्व मंत्री भी शामिल हैं।
