गुजरात : सूरत की पैकेजिंग कंपनी में लगी भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
( words)
सोमवार यानि आज सुबह गुजरात के सूरत से कडोडोरा में एक पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में अब तक दो मजदूरों की मौत हुई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल है। जबकि हाइड्रोलिक लिफ्ट द्वारा 125 से ज्यादा मजदूरों को बचा लिया गया है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां अब भी मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर पांचवीं मंजिल पर काम कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए कथित तौर पर इमारत से छलांग लगा दी जिसमें दो व्यक्तियो की मौत हो गई। बहरहाल बचाव और राहत का काम अभी भी जारी है।
