गुजरात की एंटी टेरर स्क्वॉयड ने दिल्ली में की बड़ी कार्रवाई
( words)
गुजरात की एंटी टेरर स्क्वॉयड ने दिल्ली में बड़ी कार्रवाई की है। वसंत कुंज इलाके से एक अफगानिस्तानी नागरिक को 4 किले होरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इंटरनेशनल मार्केट में इस होरोइन की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस बात की जानकारी गुजरात पुलिस ने रविवार को दी है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान वादिउल्लाह रहिमुल्लाह के नाम से हुई है। इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए गुजरात पुलिस ने कहा कि गुजरात एटीएस की सूरत क्राइम ब्रांच की सूचना के आधार पर दिल्ली के वसंतकुंज इलाके से एक अफगानिस्तान के नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। इस अफगानिस्तानी नागरिक का नाम वादिउल्लाह रहिमुल्लाह है जिसके पास से 4 किलो हेरोइन बरामद हुआ और इसकी कीमत 20 करोड़ रुपये है।
