सफर हुआ महंगा, पर्यटन सीजन शुरू होते ही झटका, देखिए नए रेट व टाइमिंग
हिमाचल प्रदेश में हेली टैक्सी का सफर महंगा हो गया है। पर्यटन सीजन का आगाज होते ही हेली टैक्सी कंपनी ने पर्यटकों को झटका दे दिया है। चंडीगढ़, धर्मशाला, मंडी व कुल्लू का हेली टैक्सी का सफर महंगा हो गया है। इसके तहत चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए 336 रुपये और चंडीगढ़ से कुल्लू के बीच का प्रति सवारी किराया 320 रुपये तक बढ़ गया है। इसके अलावा शिमला से चंडीगढ़, मंडी से धर्मशाला और शिमला से मंडी के बीच का हवाई सफर 112 रुपये प्रति सवारी तक महंगा हुआ है। वहीं मंडी से कुल्लू और शिमला से रामपुर के बीच 96 रुपये प्रति यात्री किराया बढ़ा है।
चंडीगढ़ से धर्मशाला का हवाई सफर शिमला और मंडी होकर होता है। इसी तरह चंडीगढ़ से कुल्लू का हवाई सफर शिमला और मंडी से होकर होता है। इस कारण इनके किराये में 300 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। शेष राशि जीएसटी के कारण बढ़ी है। शिमला से चंडीगढ़ और शिमला से मंडी के बीच सप्ताह में छह दिन हेली टैक्सी की सेवा दी जा रही है। रविवार को छोड़कर शेष सभी दिनों में बुकिंग करवाई जा सकती है। चंडीगढ़ से धर्मशाला, धर्मशाला से मंडी, शिमला से रामपुर के बीच मंगलवार, बुधवार और वीरवार को हेली टैक्सी की उड़ान होती है। चंडीगढ़ से कुल्लू और मंडी से कुल्लू के बीच सोमवार, शुक्रवार और शनिवार के बीच हेली टैक्सी सेवा चलती है।
रूट, किराया पहले किराया अब (रुपयों में)
कुल्लू- चंडीगढ़, 6500, 6820
चंडीगढ़-धर्मशाला, 5700, 6036
चंडीगढ़-शिमला, 3665, 3777
शिमला-मंडी, 3665, 3777
मंडी-धर्मशाला, 3665, 3777
मंडी-कुल्लू, 3155, 3251
शिमला-रामपुर, 3155, 3251
