हिमाचल 2022 - 23 बजट में क्या ख़ास, पढ़िए पल-पल की अपडेट
मंत्री जयराम ठाकुर ने सुबह 11 बजे बजट भाषण पढ़ना शुरू किया । बता दें की शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने कार्यकाल का आखिरी एवं पांचवां बजट पेश कर रहे हैं। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने घोषणा की हिमाचल प्रदेश में एक हजार आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान में 18925 आंगनबाड़ी केंद्रों में से केवल 2136 आंगनबाड़ी केंद्र विभागीय भवन में चलाए जा रहे हैं। माडल आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 32 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने पंचायत प्रतिनिधियों के लिए भी अपना पिटारा खोला है
SOCIAL SECURITY
- वृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु सीमा 60 वर्ष किया
- वृद्धावस्था पेंशन को बिना किसी आय सीमा के आयु सीमा को 60 वर्ष करने की घोषणा
- 40 हजार नए लोगों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन
- 60 से 69 वर्ष तक के कुष्ठ रोगियों की पेंशन 850 से 1000 रुपये करने की घोषणा
दूध के दाम दो रूपये बढ़ाने की घोषणा :
- गोवंश संरक्षण के लिए नया कानून बनाने का विचार
- मौजूदा कानून को सख्त किया जाएगा
- गाय को सड़कों पर छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी
- दूध के दाम दो रूपये बढ़ाने की घोषणा
जिला परिषद सदस्यों का मानदेय बढ़ा :
- जिला परिषद अध्यक्ष : 3000 से बढ़कर 15000
- उपाध्यक्ष : 2000 से बढ़कर10000
- सदस्य- 1000 से बढ़कर 6000
पंचायत प्रतिनिधियों के लिए CM जयराम ने खोला पिटारा :
- जिला परिषद अध्यक्ष : 15 हज़ार
- जिला परिषद उपाध्यक्ष : 10 हज़ार
- जिला परिषद सदस्य : 6 हज़ार
- पंचायत समिति अध्यक्ष : 9 हज़ार
- पंचायत समिति उपाध्यक्ष : 6550
- पंचायत समिति सदस्य : 5550
- पंचायत प्रधान : 5550
- उप प्रधान : 3500
- सदस्य: 300 प्रति बैठक
सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ी :
वृद्धापेंशन के लिए आयु सीमा घटाकर 60 वर्ष हुई। 60 साल से ऊपर के सब लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी। आय सीमा में पूरी तरह से छूट मिलेगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 40 हजार नए लोगों को मिलेगी। 60 से 69 वर्ष तक के कुष्ठ रोगियों को पेंशन 850 से 1000 रुपये करने की घोषणा। दिव्यांग, विधवाओं, एकल नारियों को पेंशन 1000 से बढ़ाकर 1150 रुपये करने की घोषणा। 70 से अधिक उम्र के बुजुर्गों, 70 फीसदी से अधिक विकलांगों को पेंशन 1500 से 1700 रुपये की करने की घोषणा। विधवा पुनर्विवाह अनुदान राशि 50 हजार रुपए से बढ़ाकर 65 हजार करने की घोषणा
मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना शुरू होगी:
- इस योजना पर 65 करोड़ रुपये खर्च होंगे
- मुख्यमंत्री असहाय बाल पुनर्वास योजना शुरू होगी
- पशुपालकों की सहायता के लिए कॉल सेंटर बनेंगे
HEALTH SECTOR :
स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा --
बजट में मुख्यमंत्री ने घोषणा की प्रदेश में पांच सौ डाक्टर के नए पद सृजित किए जाएंगे। वर्तमान में 2500 के करीब चिकित्सकों का काडर है। आयुष वैलनेस सेंटर में महिला एवं पुरुष योग प्रशिक्षकों के रूप में आरोग्य मित्र लगाए जाएंगे।
- हिमकेयर कार्ड की नवीनीकरण अवधि एक साल से बढ़कर तीन साल,इस का लाभ कैदियों को भी मिलेगा
- मुख्यमंत्री मोबाइल क्लिनिक योजना शुरू
- हर विधानसभा क्षेत्र में होगा एक मोबाइल क्लिनिक
- एक डॉक्टर के साथ होगी टीम , बेसिक सुविधाएं होंगी
- चिकित्सा अधिकारियों के 500 नए पद सृजित किये जायेंगे
- 50 नई एम्बुलेंस मुहैया करने की घोषणा, 15 करोड़ होंगे खर्च
- टांडा में पैट स्कैन तथा नेरचौक में मिलेगी पैट स्कैन एवं एमआरआई की सुविधा
- हृदय रोगों से पीड़ित लोगों के लिए आईजीएमसी व टांडा के अलावा नाहन व हमीरपुर में भी लैब, 20 करोड़ रूपए होंगे
जाने पेयजल के लिए क्या है बजट में ख़ास :
- जल जीवन मिशन में 17 लाख 28 हज़ार ग्रामीण परिवारों में से 15 लाख 69 हज़ार परिवारों को नल के कनेक्शन दिए गए हैं
- इस वित्त वर्ष में 4 उठाऊ पेयजल योजना को लोकार्पित किया जाएगा
- 65 करोड़ की लागत से एम्स बिलासपुर और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए कोल डैम
लोक निर्माण विभाग को 4373 करोड़ बजट का प्रावधान :
- गत वर्ष में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 1500 किलोमीटर लम्बी सड़कें बनाई गई
- 1200 लम्बी सड़कों को उन्नयन किया जाएगा
- 23 पुलों का निर्माण किया जाएगा
- महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों को जोड़ने वाली सड़कों के रखरखाव की सीमा को 5 एवं 6 साल से कम करके तीन वर्ष करने की घोषणा, 350 करोड़ होंगे व्यय
- सड़कों की मरम्मत के समय जहां भी सड़कों को उखाड़ कर दोबारा बिछाने की आवश्यकता हो वहां आधुनिक तकनीक से उखाड़ा जाएगा
INDUSTRY :
- औद्योगिक निवेश नीति 2019 को दिसंबर 2022 के स्थान पर दिसंबर 2025 तक जारी रखा जाएगा
- मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के अंतर्गत महिलाओं को मिलने वाले अनुदान को बढ़ाकर 35 प्रतिशत किया जायेगा
- मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाती जनजाति व दिव्यांग को मिलने वाले अनुदान को बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया जाएगा
- मेडिकल डिवाइस पार्क नालागढ़ के विकास के लिए सरकार द्वारा 332 करोड़ होंगे खर्च
ENVOIRNMENT :
- प्लास्टिक कचरे से निपटने के लिए ठोस नीति बनाई जाएगी
- अक्षय ऊर्जा और ग्रीन एनर्जी वाला देश का पहला राज्य बनने के लिए प्रयास
BIG ANNOUNCEMENT :
गौ वंश संरक्षण और संवर्धन के लिए शराब की बिक्री के लिए 1 रुपये अतिरिक्त सेस लगाया जाएगा
शिक्षा क्षेत्र के लिए 8412 करोड़ का प्रविधान :
जयराम सरकार ने बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए 8412 करोड़ का प्रविधान किया गया है। शिक्षा के लिए छह सूत्रीय कार्ययोजना तैयार की जाएगी। जिला के शीर्ष विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला में 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए पूर्व प्राथमिक शिक्षा आरंभ की गई है और इसका विस्तार किया जाएगा। छात्रवृत्ति राशि भी बढ़ाई गई। शोधार्थियों के लिए भी राशि बढ़ाई गई। दो सौ स्कूलों में आयुष वाटिकाएं स्थापित की जाएंगी, इसमें दुर्लभ पौधे लगाए जांएगे।
इन्हें मिलेगा GI TAG :
ज्योग्राफिकल इंडिकेशन एक्ट 1999 के अंतर्गत राज्यों के उत्पादों जैसे मंडी की सेपु बड़ी, किन्नौरी सेब, लाल चावल, हिमाचली टोपी, सिरमौरी लोहिया, हिमाचली धाम, मंडी के धातु शिल्प, हिमाचली वाद्य यंत्र तथा किन्नौरी आभूषण के पंजीकरण की प्रक्रिया आरम्भ की जाएगी।
बड़ी घोषणाएं :
- परिवहन करों का पड़ोसी राज्यों के करों से युक्तिकरण होगा
- आबकारी विभाग में नशा निवारण प्रकोष्ठ स्थापित होगा
- जीएसटी एकत्रीकरण व्यवस्था को सरल बनाने के लिए एक जीएसटी प्रशिक्षण प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा
- ड्रोन के इस्तेमाल के लिए गरुड़ योजना की घोषणा
स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि :
- लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए एक संगीत महाविद्यालय शुरू होगा।
- एक राज्य सम्मान भी शुरू करने की घोषणा
- 100 करोड़ की लागत से ताबो में बौद्ध प्रशिक्षण संस्थान बनेगा। 12769 लाभार्थियों को आवासीय सुविधा देंगे
- नदियों तथा उनकी सहायक नदियों पर 14 नए निगरानी केंद्रों की स्थापना जो नदियों के जल की गुणवत्ता पर निगरानी रखेगी
- हिमाचल में खेल डाइट मनी को 120 से 240 प्रति दिन करने का निणर्य
- हिमाचल में सरकार के इस वित्त वर्ष के दौरान 12789 आवासीय सुविधा देने का लक्ष्य
खुल गया नौकरियों का पिटारा :
जयराम सरकार ने बजट में नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। बजट पेश करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने घोषणा करते हुए कहा की प्रदेश में 780 आशा कार्यकर्ताओं के पद भरे जाएंगे। 870 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा अन्य विभिन्न श्रेणियों के पद भरे जाएंगे। शिक्षा, बिजली बोर्ड सहित राजस्व विभाग में भी भर्तियां होंगी। 2022 में 30 हजार रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। गृह रक्षकों की भी भर्ती होगी। आउटसोर्स कर्मियों को सैलरी स्लिप का प्रविधान किया गया है।
- 780 नई आशा कार्यकर्ता के पद भरे जाएंगे
- 437 पद आशा फैसिलिटेटर के भरे जाएंगे
- 870 कम्युनिटी हेल्थ अफसर के पद भरे जाएंगे
- राष्ट्रिय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में 264 पद भरे जायेंगे
- जल शक्ति विभाग में पेरा फिटर, मल्टी टास्क ऑपरेटर, पंप ऑपरेटर के पद भरे जायेंगे
- एचआरटीसी में ड्राइवर तथा कंडक्टर के पद भरे जायेंगे
- पशुपालन विभाग में डॉक्टर व अन्य पद भरे जायेंगे
- ग्रहरक्षको की नई भर्ती की जाएगी
आउटसोर्स, आशा वर्कर, आगनबाड़ी सहित जाने किसका बढ़ा मानदेय :
- बढ़ा आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय, मासिक 1825 रूपए की बढ़ोतरी के साथ अब 4700 प्रतिमाह मिलेंगे
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 की बढ़ोतरी, 9 हजार प्रतिमाह दिया जाएगा वेतन
- मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 900 की बढ़ोतरी, 6100 प्रतिमाह हुआ वेतन
- अटल पेंशन योजना 2000 से बढ़कर 3000 हुई
- आउटसोर्स कर्मियों को 4200 की प्रतिमाह वृद्धि, 10500 न्यूनतम वेतन मिलेगा
- सिलाई अध्यापिकाओं को मासिक 900 रूपए की बढ़ोतरी के साथ अब 7950 प्रतिमाह मिलेंगे
- मिड डे मील वर्कर्स को मासिक 900 रूपए की बढ़ोतरी के साथ अब 3500 प्रतिमाह मिलेंगे
- शिक्षा विभाग के वाटर करियर को मासिक 900 रूपए की बढ़ोतरी के साथ अब 3900 प्रतिमाह मिलेंगे
- जल रक्षक को मासिक 900 रूपए की बढ़ोतरी के साथ अब 4500 प्रतिमाह मिलेंगे
- मल्टी पर्पस वर्कर को मासिक 900 रूपए की बढ़ोतरी के साथ अब 3900 प्रतिमाह मिलेंगे
- पेरा फिटर तथा पंप ऑपरेटर को मासिक 900 रूपए की बढ़ोतरी के साथ अब 5550 प्रतिमाह मिलेंगे
- दिहाड़ीदारों को 50 रूपए की बढ़ोतरी के साथ अब 350 रूपए प्रतिदिन दिहाड़ी
- पंचायत चौकीदार को 900 रूपए की बढ़ोतरी के साथ अब 6500 प्रतिमाह वेतन
- पंचायत चौकीदार के लिए नीति जल्द
- राजस्व लम्बरदार को 900 रूपए की बढ़ोतरी के साथ 5000 प्रतिमाह
- एसएमसी शिक्षकों के मानदेय में 1000 रूपए की बढ़ोतरी, यथावत रहेगी सेवाएं, बनेगी नीति
- आईटी टीचर्स के मानदेय में 1000 रूपए की बढ़ोतरी
- एसपीओ के मानदेय में 900 रूपए की बढ़ोतरी
