हिमाचल : उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति
मंडी लोकसभा क्षेत्र और 3 विधानसभा क्षेत्रों अर्की, फतेहपुर व जुब्बल कोटखाई में होने जा रहे उपचुनावों के दृष्टिगत कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की ओर से मंजूरी दी गई है। मंडी लोकसभा के लिए कौल सिंह ठाकुर, आशा कुमारी, सुखविंदर सिंह सुक्खू, गंगू राम मुसाफिर, सुधीर शर्मा, कुलदीप पठानिया, इंद्रदत्त लखनपाल, विनय कुमार, संजय रत्न, विक्रमादित्य सिंह, बंबर ठाकुर व आश्रय शर्मा शर्मा को नियुक्त किया गया है। वंही फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए जीएस बाली, चंद्र कुमार, राजेंद्र राणा, कुलदीप कुमार, पवन काजल, सुरेश चंदेल, देविंद्र सिंह जग्गी, करन पठानिया व विशाल चम्बियाल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। विप्लव ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान, अनिरुद्ध सिंह, मोहन लाल ब्राक्टा, सोलन लाल, सुरेश कुमार व मनीष ठाकुर की नियुक्ति जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई है।
अर्की विधानसभा क्षेत्र में धनी राम शांडिल, रामलाल ठाकुर, हर्ष महाजन, लखविंद्र राणा, राम कुमार ,इंद्रदत्त लखनपाल, राजेश धर्माणी, सतपाल रायजादा, विनोद सुल्तानपुरी, अजय सोलंकी, अमित नंदा, पीसीसी कंट्रोल रूम, केवल पठानिया, महेश्वर चौहान, हरि कृष्ण हिमराल, दीपक शर्मा, यशपाल तनिक, सुशांत कपरेट, वेद प्रकाश व वलदेव ठाकुर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सभी सीटों पर पर्यवेक्षकों के बीच पूरे समन्वय को देखेंगे और प्रदेश कांग्रेस संगठन एवं प्रशासन महासचिव रजनीश किमटा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सीएलपी नेता को पर्यवेक्षकों और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रभारी के साथ समन्वय करने में सहायता करेंगे।