Himachal : महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस हाइड्रा से टकराई, 25 घायल

कौशाम्बी-फतेहपुर बॉर्डर के पास कनवार क्षेत्र में सोमवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस हाइड्रा वाहन से टकरा गई। इस हादसे में 25 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
हिमाचल प्रदेश के अर्की थाना क्षेत्र के स्लैट गांव से 32 श्रद्धालुओं का दल मिनी बस में सवार होकर प्रयागराज के लिए निकला था। शाम करीब 7 बजे नेशनल हाईवे पर कनवार के पास, हाइड्रा वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। मिनी बस का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और बस हाइड्रा से टकरा गई. हादसे के बाद अजुहा चौकी पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। छह एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिराथू के सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाकर यातायात बहाल किया।
घायलों की पूरी सूची:
- बविता पत्नी सुरेंद्र (45)
- नीला देवी पत्नी विंध्यसागर (60)
- चंद्रकला पत्नी बाबूराम शास्त्री (60)
- पार्वती पत्नी नंदलाल (62)
- सीता देवी पत्नी तेजराम (55)
- कविता पत्नी मनोहर शर्मा (47)
- विमला देवी पत्नी सालिगराम (58)
- दयापति पत्नी देवीचंद्र (54)
- ममता पुत्री देवीचंद्र (30)
- आषवी पुत्री अंकितराज (25)
- बाबूराम पुत्र दयाराम (65)
- मीना शर्मा पत्नी महेंद्र शर्मा (48)
- महेंद्र शर्मा पुत्र लेखराज (50)
- रूपराम पुत्र राजकुमार (40)
- लेखराज पुत्र दिलकराम (51)
- बब्लू पुत्र दिलेर राम (39)
- लीला देवी पत्नी विद्यासागर (60)
- ममता शर्मा पत्नी नरेश कुमार (50)
- नर देवी शर्मा पत्नी गुच्ची राम (45)
- गोदावरी देवी पत्नी किशन लाल (70)
- धनपति देवी पत्नी देवी लाल (65)
- पविता देवी पुत्री सुरेंद्र कुमार (20)
- तुलसीराम पुत्र कुंतराम (75)
- रूपराम पुत्र राजकुमार (40)
- अन्य एक महिला (नाम अज्ञात)
प्रशासन की तत्परता
घटना की जानकारी मिलते ही डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी बृजेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायलों का हालचाल लिया और अस्पताल प्रबंधन को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने सिराथू सीएचसी और आसपास के अस्पतालों में डॉक्टरों की अतिरिक्त टीम भेजकर बेड और फर्स्ट एड की व्यवस्था सुनिश्चित की। गंभीर रूप से घायल एक महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।