हिमाचल प्रदेश नए साल के जश्न के लिए पूरी तरह तैयार, प्रदेश में इस बार रिकॉर्ड भीड़ आने की उम्मीद
( words)
हिमाचल प्रदेश नए साल के जश्न के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रदेश में सैलानी पहुंचने लगे हैं। शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली में सैलानियों की आवभगत के लिए होटल कारोबारी तैयार हैं। इस दौरान पुलिस की भी हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रहेगी। प्रदेश में इस बार रिकॉर्ड भीड़ आने की उम्मीद है। मनाली में पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। कारोबारियों ने होटलों, रेस्तरां और होम स्टे को नया स्वरूप दिया है। नए साल को खास बनाने के लिए पर्यटन विकास निगम मनाली के क्लब हाउस में न्यू ईयर क्वीन का चयन करेगा। कपल डांस, लेमन डांस समेत बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं होंगी। सैलानियों का कुल्लवी परंपरा तथा वेलकम ड्रिंक्स से स्वागत होगा। नए साल के स्वागत के लिए शिमला भी तैयार है।
