हिमाचल प्रदेश : कुंजुम दर्रे से सात पर्यटकों को किया गया रेस्क्यू, सरचू में एक पर्यटक की मौत
( words)
हिमाचल प्रदेश में रविवार को बारिश और बर्फबारी हुई है। रोहतांग दर्रे में एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बारालाचा, कुंजुम पास, मनाली, लाहौल-स्पीति, धौलाधार और चंबा की ऊंची चोटियों के अलावा मणिमहेश में ताजा हिमपात हुआ है। बर्फबारी के बाद दो दिन के लिए रोहतांग दर्रे में पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी है। हालांकि, अटल टनल से आवाजाही सुचारु रहेगी। लाहौल के सरचू में ऑक्सीजन की कमी से पर्यटक की मौत हो गई है जबकि कुंजुम दर्रे से सात पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया।
