हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही, 27 और 28 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 जनवरी से 2 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, 27 और 28 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।
जनवरी में सामान्य से 79% कम बारिश
राज्य में जनवरी में सामान्य से 79% कम बारिश हुई है। 1 से 27 जनवरी के बीच केवल 14.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि के लिए 70.8 मिमी को सामान्य माना जाता है।
कहां कितनी कमी हुई?
- बिलासपुर: 93% कम
- चंबा: 82% कम
- हमीरपुर: 93% कम
- कांगड़ा: 92% कम
- किन्नौर: 91% कम
- कुल्लू: 72% कम
- लाहौल-स्पीति: 69% कम
- मंडी: 81% कम
- शिमला: 77% कम
- सोलन: 91% कम
- ऊना: 95% कम
तापमान का हाल
प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
- केलांग: -7.9°C
- शिमला: 9.6°C
- सुंदरनगर: 1.8°C
- भुंतर: 0.3°C
- कल्पा: 0.0°C
- धर्मशाला: 5.0°C
- मनाली: 1.9°C