बजट: 5000 हेक्टेयर में पौधरोपण, महिला और युवक मंडल करेंगे देखभाल: सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट पेश करते हुए एक पर्यावरणीय कदम की घोषणा की है। 2025-26 में 5000 हेक्टेयर क्षेत्र में फलदार और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। इस पहल के तहत राजीव गांधी वन संवर्धन योजना को लागू किया जाएगा, जिसका उद्देश्य प्रदेश में हरियाली बढ़ाना और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना है। इस पौधरोपण परियोजना का संरक्षण महिला मंडल, युवक मंडल और स्वयं सहायता समूह को सौंपा जाएगा। यह समूह 1 से 5 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधों की देखभाल करेंगे, जिससे उन्हें न केवल आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि पर्यावरणीय संरक्षण में भी उनका योगदान रहेगा। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है, जो इन समूहों को पौधरोपण के संरक्षण और देखभाल के लिए राशि प्रदान करेगी।