मुख्यमंत्री सुक्खू समेत हिमाचल के ये दिग्गज नेता आज दिल्ली से अहमदाबाद के लिए भरेंगे उड़ान, जानें क्या है वजह

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां से वे दोपहर बाद गुजरात के अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। उनके साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर भी इस दौरे में शामिल होंगे। अहमदाबाद के शाहीबाग स्थित सरदार पटेल मेमोरियल में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की रखी गई है। कल होने वाली CWC में कांग्रेस संगठन की मजबूती को लेकर फैसले लिए जाएंगे
वही परसों यानी 9 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का अधिवेशन बुलाया गया है। इस अधिवेशन में CWC द्वारा लिए गए निर्णयों को पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने और उन्हें लागू करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को इस दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा कर सकते है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बने लगभग पांच महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पार्टी संगठन का पूर्ण रूप से गठन नहीं हो पाया है। संभावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 10 अप्रैल की शाम या 11 अप्रैल की सुबह तक वापस शिमला लौट सकते हैं। हालाँकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि वो शिमला वापस कब लौटेंगे क्योंकि अभी आधिकारिक रूप से उनके कार्यक्रम की कोई अपडेट नहीं आई है।