यूक्रेन में फंसे कितने हिमाचली, सीएम ने दी जानकारी
( words)
यूक्रेन में फंसे हिमाचल प्रदेश के 198 छात्र सकुशल वापस पहुंच गए हैं। जबकि अभी भी 249 छात्र यूक्रेन या समीपवर्ती देशों में फंसे है। इनमे से 53 बच्चे खारकीव में फंसे हैं। 163 बच्चों से संपर्क स्थापित हो गया है और फंसे 86 बच्चों से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यूक्रेन में हिमाचलियों के फंसे होने पर ये जानकारी सदन में दी। उन्होंने कहा कि सरकार सभी की सकुशल वापसी का प्रयास कर रही हैं।
वहीँ डलहौजी से कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने कहा कि जो लाए जा रहे हैं, वे वही हैं जो बॉर्डर पार कर चुके हैं खारकीव, सूमी और कीव में फंसे बच्चों को भी जल्द लाया जाए। सीएम ने आश्वस्त किया कि इस बारे में भी ज़रूरी प्रयास होंगे।
