कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों पर नहीं होगा संक्रमण का गंभीर असर, स्टडी में हुआ खुलासा
भारत में कोरोना की दूसरी लहर बेहद जानलेवा साबित हुई। हजारों लोगों की मौत हुई और लाखों संक्रमण के शिकार हुए। अब तीसरी लहर की चर्चा है। कहा जा रहा है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर होगा। इससे सरकारें बहुत चिंतित हैं। तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार ने देश के अस्पतालों में पेड्याट्रिक्स बेड को बढ़ा दिए हैं। लेकिन इन सब के बीच एक अच्छी खबर आई है। एक ताजा अध्ययन में दावा किया गया है कि कोरोना की तीसरी लहर आए भी तो बच्चों पर इसका गंभीर असर नहीं होगा। अगर बच्चे कोरोना से संक्रमित भी होंगे तो वे गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ेंगे। अध्ययन में यह भी कहा गया है कि कोरोना से संक्रमित 12 साल तक के बच्चों में मृत्यु दर भी नगण्य होगी। यह अध्ययन Paediatric Covid Study Group ने किया है। अध्ययन में देश के कई जाने-माने डॉक्टर शामिल हैं। अध्ययन में पता चला है कि कोरोना पीड़ित 402 में से केवल 13 बच्चों (3.2%) की मौत हुई। हालांकि जिन बच्चों की मौत हुई, उन सबको कोई न कोई स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याएं यानी Comorbidities भी थीं।
