Rupee Vs Dollar: भारतीय रुपये की चाल सुस्त, कल के मुकाबले हल्की गिरावट के साथ खुला
आज भारतीय रुपये की चाल सुस्त नजर आ रही है और कल के मुकाबले हल्की गिरावट के साथ खुला है। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 3 पैसे की गिरावट के साथ 80.02 पर खुला है और कल ये 79.99 के लेवल पर बंद हुआ है। रुपया शुरुआती कारोबार के समय 80.05 प्रति डॉलर के लेवल तक नीचे गया था। वहीं ऊपर के लेवल में 79.99 रुपये तक के स्तर को इसने छुआ था। गिरावट का कारण इंपोर्ट्स की भारी डॉलर मांग और कच्चे तेल की अधिक कीमतों का होना है। इसके अलावा विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि तेल आयातकों की डॉलर मांग, कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती तथा बढ़ते व्यापार घाटे को लेकर चिंता से निवेशकों का सेंटीमेंट प्रभावित हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया ज्यादातर समय 80 प्रति डॉलर के ऊपर ही रहा।
