रूसी बमबारी में यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत
( words)
यूक्रेन पर रूस के हमले में एक भारतीय छात्र की जान चली गई है। रूसी सेना ने यूक्रेन के कई इलाकों में हमला और तेज कर दिया है। रूस के हमले में यूक्रेन के कई नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं और इसी गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की भी मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार यूक्रेन के खार्किव में मंगलवार सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। छात्र का नाम नवीन है और वह कर्नाटक का रहने वाला था।
