महंगाई की मार: दिल्ली में 102 रुपये के पार पहुंची एक लीटर पेट्रोल की कीमत
( words)
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम में 34 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 26 से 30 पैसे बढ़े हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 102.94 रुपये जबकि डीजल का दाम 91.42 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 108.96 रुपये व डीजल की कीमत 99.17 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 103.65 रुपये जबकि डीजल का दाम 94.53 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 100.49 रुपये लीटर है तो डीजल 95.93 रुपये लीटर है।
