जिस पार्टी ने आपकी रक्षा की अब उस पार्टी की रक्षा करना आपकी जिम्मेदारी-जेपी नड्डा
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए बुधवार (2 नवंबर) को बीजेपी चीफ जेपी नड्डा राज्य की बिलासपुर विधानसभा पहुंचे। यहां पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई साथ ही उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। नड्डा ने जनसभा में आरोप लगाया कि ये कांग्रेस ही थी जिसने हिमाचल से विशेष राज्य का दर्जा छीन लिया था। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी सत्ता में वापस आई तो उसने हिमाचल का विशेष राज्य का दर्जा बहाल कर दिया। जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने 9 महीने में भारत में दो कोविड के टीके बनवा दिये। आप सभी को डबल डोज और बूस्टर डोज लगाया और आपकी रक्षा की. अब आपका समय आ गया है हमारी रक्षा करने का। जिस पार्टी ने आपकी रक्षा की उसकी रक्षा करना आपकी जिम्मेदारी है।
