पहलगाम बस हादसे में बुरी तरह से जख्मी हुए आईटीबीपी के जवान नंदन सिंह की हुई मौत
( words)
पहलगाम बस हादसे में बुरी तरह से जख्मी हुए आईटीबीपी के जवान नंदन सिंह की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। उनकी मौत एसकेआईएमएस अस्पताल में हुई। नंदन सिंह उत्तराखंड के चंपावत के निवासी थे। मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने सोमवार रात को दम तोड़ा है। नंदन सिंह हादसे के दौरान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। पहलगाम बस हादसे में अब तक 8 आईबीपी के जवानों की जान चुकी है और 30 से ज्यादा जवानों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। इस मामले की जानकारी आईटीबीपी ने दी है। नंदन सिंह ने हाल ही में अपने घरवालों से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। इससे उनके परिजन कम चिंतित थे लेकिन मंगलवार की सुबह जब उन्हें पता चला कि नंदन सिंह नहीं रहे तो उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
