जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर
( words)
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। इस बात की जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खास जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के इस जिले के तांगपावा इलाके में रविवार रात घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चला दीं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में सोमवार सुबह दो आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों और उनके संगठन की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
