जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद, जैश के 3 आतंकी भी ढेर
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में हुए एनकाउंटर में एक पाकिस्तानी समेत जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी ढेर हो गए है हालांकि, ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना का एक जवान भी शहीद गया। इसके साथ ही, 2 और जवान घायल हुए हैं। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने गुरुवार को बताया-अनंतनाग एनकाउंटर के दौरान 3 जवान घायल हुए थे, जिनमें से बाद में एक जवान शहीद हो गए। हालांकि, बाकियों की हालत स्थिर है। कुल दो पाकिस्तान आतंकी और चार स्थानीय आतंकी मारे गए हैं। उनके पास से दो एम-4 रायफल्स, चार एके-47 भी बरामद हुई है। आईजी विजय कुमार ने बताया कि कुलगाम में तीन आतंकी मारे गए हैं। इनमें से एक पाकिस्तानी आतंकी और 2 स्थानीय थे। इस तरह कुल दो पाकिस्तानी आतंकी मारे गए और चार लश्कर आतंकियों को ढेर किया गया।
