जम्मू कश्मीर : कुलगाम में एनकाउंटर का दूसरा दिन, मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर
कुलगाम में एनकाउंटर का शुक्रवार को दूसरा दिन है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। इससे पहले, जम्मू कश्मीर में श्रीनगर और कुलगाम जिलों में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गए थे। अधिकारिक जानकारी के अनुसार अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ चल रही थी। इससे पहले दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में मुठभेड़ शुरू हो गयी थी। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के चावलगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी की तथा तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाशी ले रहे थे, तब आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
