करनाल में किसानों ने लिया धरना खत्म करने का फैसला, लाठीचार्ज की होगी न्यायिक जाँच
( words)
हरियाणा के करनाल में पिछले 6 दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने आज अपना प्रदर्शन खत्म करने का फैसला किया है। हरियाणा भारतीय किसान यूनियन के चीफ गुरुचरण सिंह चढ़ूनी ने कहा है कि हम सभी ने प्रशासन से बातचीत के बाद उनसे मिले आश्वासन के बाद अपना धरना खत्म करने का फैसला किया है। करनाल में धरने पर बैठे किसानों ने प्रशासन के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई है। किसानों ने धरना खत्म करने का फैसला किया है। 28 अगस्त को लाठीचार्ज वाली घटना की न्यायिक जांच होगी। इससे पहले किसानों ने प्रशासन को 11 सितंबर के बाद आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी थी। बता दें कि गुरुवार से मिनी सचिवालय के बाहर किसानों का धरना जारी था।
