Karnataka: कांग्रेस नेता वी शैलजा के घर पर अज्ञात लोगों ने किया हमला
( words)
कर्नाटक के पुत्तूर में कांग्रेस आईटी सेल की सचिव वी शैलजा के घर पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। उनपर धर्मविशेष की भावनाएं भड़काने का आरोप है। हिन्दू संगठनों की ओर से की गयीं शिकायत के आधार पर वी शैलजा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इससे गुस्साए लोगो ने उनपर हमला बोल। पुलिस ने बताया की वे हमलावरों की जाँच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस नेता के खिलाफ धर्मों के बीच दुश्मनी पैदा करने और समाज में शांति भंग करने के इरादे से टिप्पणी करने के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक,कुछ लोग शनिवार को उनके घर पहुंचे और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। और इतना ही नहीं लोगो ने उनके घर पर काली स्याही भी छिडकी।