कसौली : चामियां के 4 छात्रों ने जिला स्तरीय लोक कला उत्सव में छोड़ी अपनी छाप
( words)
हिमाचल में कसौली के राजकीय स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चामियां के 4 छात्रों ने जिला स्तरीय लोक कला उत्सव में अपनी छाप छोड़ी है। स्कूल के रोहित ने लोक गीत गायन में प्रथम व लोक वाद्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया, साथ ही स्कूल की तमन्ना ने कबाड़ से जुगाड़ (पाइन आर्ट) में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल की जिया राणा ने क्सालिकल नृत्य में और हर्षिता ने द्विआयामी चित्रकला में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम ऊंचा किया। स्कूल के रोहित और तमन्ना अब राज्य स्तर पर लोक कला उत्सव में जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करेंगे। पिछ्ले कल इन सभी बच्चों को उप शिक्षा निदेशक सोलन जगदीश नेगी ने सम्मानित किया।
