जानिए देश भर में क्या है मौसम का हाल
( words)
देश के कुछ हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। उत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्य बारिश और बाढ़ से अब भी बेहाल है। महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई हिस्सों में भारी बारिश से मुसीबत खड़ी हो गई है। कई इलाकों में जलजमाव से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। बेंगलुरु में बारिश और जलजमाव के चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। केरल समेत कई और राज्यों में बारिश का अनुमान है। उधर, दिल्ली में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले चार दिनों तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि इस दौरान राजधानी दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं। यूपी में भी बारिश कम होने से फसलों को नुकसान हो रहा है।
