विद्युत परिषद पेंशनर्ज कल्याण एसोसिएशन सब इकाई की बैठक सम्पन्न
विद्युत परिषद पेंशनर्ज कल्याण एसोसिएशन सब इकाई कुनिहार की त्रैमासिक बैठक कुनिहार तालाब रेस्टोरेंट में इकाई अध्यक्ष डीआर चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इकाई अध्यक्ष डीआर चौहान व सचिव पीआर कश्यप ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पेंशनरो के कई मुद्दों पर चर्चा की गई । जिसमें 1 जनवरी 2016 के बाद विद्युत परिषद से सेवा निवृत्त पेंशनरो की अभी तक संसोधित वेतनमान से पे-फिक्सेशन नही की गई है। पेंशनरों कोक इसका इंतज़ार करते हुए लगभग 5 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। वहीं दूसरी ओर अभी तक विद्युत परिषद द्वारा घोषित 20 फीसदी एरियर की पहली किश्त अक्तुबर माह की पेंशन के साथ नही दी गई, जिससे की समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। बैठक में डी आर चौहान, पी आर कश्यप, जगदीश चन्देल, प्रेम अग्रवाल, प्रभुराम चौधरी, कामेश्वर तनवर, मेहर चन्द तनवर, राम स्वरूप ठाकुर, नन्द लाल कंवर, जोगिंदर सिंह, अतर सिंह, प्रेम लाल शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे।
