लखीमपुर खीरी हिंसा: पंजाब और छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिवारों को देगी 50-50 लाख रुपये का मुआवजा
( words)
लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए 8 लोगों के परिजनों को पंजाब और छत्तीसगढ़ सरकार 50-50 लाख की मदद करेंगी। छ्त्तीसगढ के सीएम भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इसका एलान किया है। इसके अलावा यूपी सरकार ने विपक्ष के नेताओं को लखीमपुर जाने की इजाजत दे दी है। प्रियंका गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस पांच नेताओं को लखीमपुर जाने की इजाजत मिली है जिसमे कि छ्त्तीसगढ के सीएम भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सचिन पायलट शामिल हैं।
