लालू यादव रांची से दिल्ली रवाना, रिम्स के चिकित्सकों ने एम्स के लिए किया है रेफर
लालू यादव इलाज के लिए दिल्ली एम्स रवाना हो गए हैं। रिम्स मेडिकल बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद वो बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए निकल गए हैं। राजद सुप्रीमो के साथ उनकी बेटी मीसा राजद नेता भोला यादव और तीन डॉक्टर्स की टीम भी है। बता दें कि लालू यादव की तबीयत पहले से बिगड़ जाने के बाद RIMS के डायरेक्टर डॉ कामेश्वर प्रसाद ने कहा कि लालू यादव की स्थिति खराब होती जा रही है। उनके हार्ट और किडनी पर असर हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी इलाज के लिए AIIMS, दिल्ली भेजा गया था। अब एक बार फिर उन्हें उच्चतर इलाज के लिए भेजा जाएगा।
आपको बता दें कि लालू यादव अब तक रिम्स के पेंइग वार्ड में थे । डॉक्टरों के मुताबिक लालू यादव की किडनी लगातार खराब होती जा रही है। डायलिसिस जरूरी है, उनकी किडनी 80 फीसद से ज्यादा खराब हो चुकी है। डॉक्टरों के अनुसार अगर ऐसी ही हालत रहती हैं तो उनको जल्द ही डायलिसिस करवानी पड़ सकती है।
