हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हुआ हल्का हिमपात
( words)
हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। इसी बीच कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिले में मौसम सुबह से ही खराब बना हुआ है। बादल छाए रहने से तापमान काफी लुढ़क गया है। रविवार तक बारिश व बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लाहौल-स्पीति प्रशासन ने जिले में पर्यटकों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से बकायदा एक आदेश भी जारी किया गया है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें। 18 और 19 अक्तूबर को हुई बर्फबारी के बाद कई पर्यटक लाहौल में फंस गए थे।
