लखनऊ : जीका वायरस को लेकर सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, जीका टेस्टिंग की सुविधा शुरू
जीका वायरस ने कानपुर के बाद अब प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सीएम योगी भी इसको लेकर समीक्षा बैठक कर चुके हैं, इसके बावजूद अब कानपुर के इलावा दूसरे शहरों में भी इसका प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी जीका वायरस तेजी से फैल रहा है। अब लखनऊ में जीका के दो मरीज पाए गए हैं। कानपुर में पहले से ही जीका फैल रहा है। इसके अलावा कन्नौज में भी जीका वायरस का केस मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। लखनऊ के दो केस मिलाकर उत्तर प्रदेश में जीका के अब तक कुल 111 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं कानपुर में भी अब जीका की टेस्टिंग की सुविधा शुरू की जा चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीका को लेकर समीक्षा बैठक भी कर चुके हैं। इस बैठक में जागरूकता बढ़ाने का फैसला भी लिया गया है।
