भारत में लम्पी वायरस का कहर, 15 राज्यों की 15 लाख से अधिक गायों को अपनी चपेट में लिया
भारत के कई राज्यों में लम्पी वायरस कहर बरपा रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक लम्पी वायरल 15 राज्यों के 175 जिलों में 15 लाख से ज्याजा गायों को अपनी चपेट में ले चुका है। अब तक इस वायरस से संक्रमित होने के बाद 75 हजार गायों की मौत हो चुकी है। हालांकि वास्तविक आंकड़े इससे ज्यादा हो सकते हैं। लम्पी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रभावित राज्य बचाव के लिए तमाम उपाय भी कर रहे हैं। वहीं एक राज्य से दूसरे राज्य में संक्रमण भी फैल रहा है। आंकड़ों की मानें तो राजस्थान के 33 जिलों में लम्पी वायरस फैल चुका है, गुजरात के 33 जिलों में से 26 में ये संक्रमण कहर बरपा रहा है, जबकि पंजाब के 23 जिलों और हरियाणा के सभी 22 व यूपी के 21 जिले इस वायरस की चपेट में है। वहीं लम्पी वायरस के चलते गौ पालन के जरिए आजीविका कमाने वाले परेशान हैं। उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं दूसरी और दूध की किल्लत भी हो रही है।
