मध्य प्रदेश : बदल जाएगा भोपाल के मिंटो हॉल का नाम
( words)
मध्य प्रदेश के भोपाल में मिंटो हॉल का नाम अब बदल जाएगा। मिंटो हॉल का नाम बदलकर बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे के नाम पर रखा जाएगा। मिंटो हॉल का नया नाम अब कुशाभाऊ ठाकरे हॉल होगा। भोपाल में बीजेपी राज्य समिति की बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये एलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे पार्टी के लिए हमेशा समर्पित रहे और उन्होंने पार्टी को कई बड़े नेता दिए।
