मुंबई में पेश आया बड़ा हादसा, बिल्डिंग गिरने से कई लोगों के दबे होने की आशंका
( words)
आज यानि मंगलवार सुबह मायानगरी मुंबई में एक बड़ा हादसा सामने आया है। एंटॉप हिल इलाके में एक बिल्डिंग के गिर जाने से कई लोगो के उसमें दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंच कर मुंबई फायर ब्रिगेड द्वारा 9 लोगो को बचा लिया गया है। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
