मोरबी हादसे पर बड़ी कार्रवाई, नगरपालिका के चीफ ऑफिसर को किया सस्पेंड
मोरबी के केबल पुल पर हुए हादसे को लेकर एक बड़ी कार्रवाई हुई है। मोरबी में हुए पुल हादसे के बाद वहां के नगरपालिका के चीफ अफसर संदीप सिंह झाला को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने उनसे पूछताछ भी की थी। संदीप सिंह झाला से लगभग 4 घंटे तक पूछताछ की गई। यह कार्रवाई नगर विकास विभाग की ओर से की गई है। इस हादसे को लेकर पुलिस ने पहले ही 9 लोगों को अरेस्ट किया था। अरेस्ट किए गए लोगों में पुल के मरम्मत करने वाली ओरेवा कंपनी के मैनेजर दीपक भाई नवीनचंद्र भाई पारेख (44), एक और मैनेजर नवीन भाई मनसुख भाई दवे, टिकट क्लर्क मनसुख भाई वालजी भाई टोपिया(59), एक और टिकट क्लर्क मदनभाई लाखा भाई सोलंकी, ब्रिज रिपेयरिंग कॉन्ट्रेक्टर प्रकाशभाई लालजी भाई परमार और एक और कॉन्ट्रेक्टर देवांग भाई लालजी भाई परमार (31) और साथ ही सिक्योरिटी गार्ड अल्पेशभाई, दिलीपभाई और मुकेश भाई शामिल हैं।
