जम्मू-कश्मीर के पंपोर इलाके में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर के टॉप कमांडर समेत दो आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के पंपोर इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी उमर मुश्ताक खांडे भी शामिल है। इसकी पुष्टि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की है। इन आतंकियों से सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद किए हैं।
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर उमर मुश्ताक खांडे अपने सहयोगी के साथ मारा गया। हालांकि, मारे गए अन्य आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि आठ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को मलबे से निकाला गया।
बता दें कि लश्कर कमांडर उमर मुश्ताक खांडे ने श्रीनगर के बघाट में कश्मीर जोन पुलिस के दो सहयोगी एसजीसीटी मोहम्मद यूसुफ और सीटी सुहैल आह को शहीद कर दिया था, जब वे पंपोर के द्रंगबल में चाय पी रहे थे। आतंकवादियों के कई अन्य अपराध में यह सबसे ज्यादा ना माफ करने वाली घटना थी।
