कड़ाके की ठंड की चपेट में देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्य, हिमाचल में बर्फबारी की संभावना
देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्य कड़ाके की ठंड के चपेट में हैं। कहीं शीतलहर में लोग ठिठुर रहे हैं तो कहीं बर्फबारी देखने को मिल रही है। वहीं अब भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में 27 और 28 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई है। बात अगर वायु गुणवत्ता की करें तो दिल्ली-एनसीआर के लिए वायु गुणवत्ता और मौसम बुलेटिन में कहा गया है कि, "25 दिसंबर तक हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावना है और उसके बाद 27 दिसंबर से महत्वपूर्ण सुधार देखा जा सकता है।" वंही हिमाचल प्रदेश में लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। यहां तापमान लागातर अपने चरम पर बना हुआ है। आज की बात करें तो दिन में तापमान 10 डिग्री के आसपास बना रहेगा वहीं रात्रि में यहीं तापमान गिरकर माईनस 1 डिग्री तक जा पहुंचेगा।
