मौसम विज्ञान विभाग ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के लिए रेड अलर्ट किया जारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' के कारण भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, दूसरी ओर उत्तर भारत और मध्य भारत में लगातार ठंड बढ़ रही है। सुबह और शाम के वक्त कोहरा रहने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गए है। कोहरे के कारण लोगों को यातायात में भी काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि यूपी-बिहार, झारखंड, दिल्ली, उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों में और ज्यादा ठंड बढ़ सकती है। वहीं, आज तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश होने की संभावना है । बिगड़ते मौसम को देख सभी मछुवारों को भी अलर्ट रहने और समुद्र की ओर न जाने की सलाह दी गई है।
