प्रवासी मजदूर घर लौटने को जम्मू स्टेशन पर हुए जमा, मजदूरों में आतंकी हमलों का खौफ
( words)
जम्मू-कश्मीर में प्रवासी मजदूरों को आतंकियों द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद डर का माहौल है। दूसरे प्रदेशों से वहां काम करने पहुंचे लोग अब पलायन को मजबूर दिख रहे हैं। रविवार को बिहार के दो प्रवासी मजदूरों की कश्मीर में हत्या के बाद रेलवे स्टेशनों का नजारा बदल गया है। जम्मू रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में प्रवासी मजदूरों की भीड़ देखने को मिली, जो अपने घर लौटना चाहती है।
