सरकारी राशन डिपुओं में मिलेगा मिनी गैस सिलेंडर
( words)
हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से आकर कार्य करने वाले कामगारों, मजदूरों और अन्य लोगों को अब रसोई गैस सिलेंडर के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकारी राशन डिपुओं में उन्हें दो और पांच किलो के मिनी गैस सिलेंडर बिना पंजीकरण मुहैया कराए जाएंगे। दरअसल प्रदेश में सस्ते मूल्य की दुकानों (डिपो) में मिनी सिलेंडर मुहैया कराने को लेकर सरकार और गैस कंपनियों के बीच करार हुआ है। इसके चलते अब सरकारी राशन डिपुओं में भी गैस सिलिंडर उपलब्ध होंगे। पांच किलो का नया सिलिंडर लगभग 1600 रुपये में मिलेगा, जबकि पुराना सिलिंडर करीब 600 रुपये में रिफिल किया जाएगा। वहीँ दो किलोग्राम का सिलेंडर 910 रुपये में मिलेगा, जबकि रिफिल 300 रुपये में किया जा सकेगा।
