मनाली कांग्रेस ने याद किए राजीव गांधी
मनाली : आधुनिक भारत के प्रणेता युवाओं के प्रिय भारत मां के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर मनाली विधानसभा कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनाली में मरीजो को फल इत्यादि वितरित करके उन्हें याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनाली में भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना। मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी की वजह से ही आज भारत में सूचना प्रौद्योगिकी का विकास हुआ और इसी वजह से आज पूरी दुनिया में सूचना प्रौद्योगिकी के लिए भारत को जाना जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को पंचायती राज व्यवस्था में स्थान देना राजीव गांधी का एक बहुत बड़ा क्रांतिकारी कदम था। इन्हीं के प्रयासों से भारत में वोट देने के लिए आयु 18 साल निश्चित की गई। जिससे भारतीय युवा पंचायती राज व्यवस्था और राजनीति के प्रति जागरूक हुए। शिक्षा के प्रति भी राजीव गांधी का अपना एक महान नजरिया था जिसके फलस्वरूप जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना की गई।
हरी चंद शर्मा ने कहा की राजीव गांधी सही अर्थों में आधुनिक भारत के निर्माता हैं। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव राजीव किम्टा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नवीन तंवर, कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता उपकार व्यास, मनाली शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष तारु नेगी, मनाली विधानसभा कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव जोगिंदर ठाकुर, कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष रंजीता, मनाली सिटी महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानू, जिला महिला कांग्रेस महासचिव रोशनी, कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अनुराग प्रार्थी, मनाली इंटक अध्यक्ष दुर्गादत्त, मनाली सिटी कांग्रेस उपाध्यक्ष जगदीश देशी, कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया संयोजक नरेश ठाकुर, कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया सहसंयोजक राजीव जास्पा, मनाली विधानसभा कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया सहसंयोजक सुशील ठाकुर, मनाली विधानसभा कांग्रेस के अन्य कांग्रेस जन गोकुल, संतोष, दीपक इत्यादि कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।