अक्टूबर महीने में भी मानसून सक्रिय, 6 अक्टूबर को देश के इन राज्यों में बरसेंगे मेघ
अक्टूबर का महीना चल रहा है, लेकिन मानसून की विदाई अभी तक नहीं हुई है। देश के कई हिस्सों में मानसून अभी सक्रिय है। मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोन 'नोरु' की वजह से बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई में देरी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में सोमवार (3 अक्टूबर) को मौसम साफ रहेगा। दक्षिण के कुछ राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 6 अक्टूबर से फिर से झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही देश के पूर्वोत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में भी अगले 3-4 दिनों में भारी बारिश होने की आशंका है। बारिश के साथ हवाएं भी चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।