मुंबई: लालबाग इलाके की 60 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, बालकनी से नीचे गिरने पर शख्स की मौत
राजधानी मुबंई में लालबाग इलाके की 60 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने कि खबर सामने आयी हैं, बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण है कि ये 17 मंजिल से 25 मंजिल तक फैल गई है। दूर से ही धुएं का गुबार देखा जा सकता है। बिल्डिंग से आग की लपटें निकल रही हैं। करी रोड इलाके में स्थित ये बिल्डिंग निर्माणाधीन है। फिलहाल मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौजूद हैं, राहत और बचाव का कार्य जारी हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बिल्डिंग के पास और भी आवासीय इमारतें हैं। ऐसे में चिंता इस बात की है कि अगर आग को जल्द से जल्द नहीं बुझाया गया तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। इस बिल्डिंग में कई बड़े बिजनेसमैन रहते हैं। दमकल विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक शख्स इमारत की बालकनी में लटका हुआ दिखाई दिया। खुद को बचाने के लिए शख्स काफी देर तक लटका रहा, लेकिन बाद में वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
