नाहन में देश के पहले रोलर क्रैश बैरियर का ट्रायल, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने सड़क हादसे रोकने के लिए हिमाचल प्रदेश के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत हिमाचल प्रदेश के नाहन में रोलर क्रैश बैरियर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। ख़ास बात यह है की देश के पहले रोलर क्रैश बैरियर के ट्रायल जिला सिरमौर के नाहन में हो रहे है। पहले चरण में विभाग ने 500 मीटर एरिया में रोलर क्रैश बैरियर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है. बता दें की 3 करोड़ 67 लाख की लागत से पहले चरण में एनएच 503 पर 300 मीटर, जबकि NH 907A पर 200 मीटर एरिया में सड़क किनारे रोलर क्रैश बैरियर का कार्य जोरों पर है। देश में सड़क हादसों को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को स्वकृति प्रदान की है। माना जा रहा है की इन रोलर क्रैश बैरियर के लगने से सड़क हादसों में कमी आएगी। मिली जानकारी के अनुसार पहली मर्तबा देश के भीतर यह ट्रायल किया जा रहा है इसकी खासियत यह है कि गाड़ी के रोलर क्रैश बैरियर में टकराने से गाड़ी को नुकसान नही होगा, गाड़ी सड़क से बाहर जाने की बजाए वापिस सड़क की तरफ आएंगी और अपनी स्पीड पकड़ेंगी जिससे दुर्घटना होने की संभावना है बिल्कुल कम हो जाएगी। जहां यह रोलर क्रैश बैरियर लगाए गए हैं यहां पर बकायदा सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे जिसके बाद देखा जाएगा कि दुर्घटना को रोकने में यह क्रैश बैरियर कितने कारगर है।
क्या कहते है इंजीनियर--
कंपनी के साईट इंजीनियर राजन्त कुमार ने बताया कि उनके द्वारा देश में पहली बार ट्रायल के तौर पर रोलर क्रैश बैरियर लगाए जा रहे हैं जो सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में कारगर साबित है। उन्होंने कहा कि इन क्रैश बैरियर में जब स्पीड से आ रही गाड़ी टकराती है तो केनेटिक एनर्जी को रोटेशन एनर्जी में बदल देता है जिससे गाड़ी की गति कम हो जाती है और गाड़ी वापिस अपने पाथ पर आ जाती हिअ जिससे दुर्घटना की सम्भावना नही रहती।
