लखीमपुर जाने पर अड़े नवजोत सिंह सिद्धू , पुलिस ने नहीं दी आगे बढ़ने की इजाजत
( words)
लखीमपुर जा रहे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को गुरुवार को सहारनपुर में रोक लिया गया। सिद्धू लखीमपुर में मारे गए किसानों के परिजनों से मुलाकात करने जा रहे थे। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें लखीमपुर जाने की इजाजत नहीं दी है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश प्रशासन ने सिर्फ 5 नेताओं को यूपी में प्रवेश की इजाजत दी है। लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू काफिले के साथ आगे बढ़ने की मांग पर अड़े हुए है। उनकी मांग है कि या तो उनके पूरे काफिले को लखीमपुर जाने की अनुमति दी जाए, या उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए।
