पार्टी के लिए मुश्किल बने नवजोत सिंह सिद्धू, मनाना और हटाना दोनों हुआ मुश्किल
नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस कि लिए दिन प्रतिदिन गले कि फांस बनते जा रहे है। कांग्रेस ना सिद्धू को मना पा रही है ना उनको हटा पा रही है और सिद्धू की शर्तों का सिलसिला ख़त्म होना तो दूर रोज़ लंबा हो रहा है। असल में सिद्धू सेल्फ स्टॉल्ड पॉलिटिक्स कर रहे हैं। कांग्रेस की सबसे बड़ी मजबूरी सिद्धू का चेहरा और छवि है वर्ना उनके हठ की सज़ा पार्टी उनको दे चुकी होती। अभी सिद्धू कैप्टन के बाद चन्नी सरकार की कारगुजरियों से भी नाखुश हैं। जिसका पत्ता सोमवार को चंडीगढ़ की एक सभा के दौरान हुआ और सबूत भी मिल गया। सिद्धू ने खुले मंच से कहा ''नवजोत सिधु पंजाब के साथ खड़ा है। पोने पांच साल तो कोई नहीं पूछता। आखिरी दो महीने में ये भी लो वो भी लो। उस से पूछो कहां से देगा। सिद्धू यहीं नहीं रुके और उन्होंने आगे कहा, ''राजनीति एक धंधा बन चुकी है। वो लोग खत्म हो गए जिनके पीछे पूरा देश चल पड़ता था। पंजाब को पिछले 25 साल मे गिरवी रख दिया गया है। ये जो कर्ज है पंजाब की जनता ने उतारना है। पैट्रॉल कि कीमतें 100 रुपए से पार हो चुकी हैं। सिद्धू ने अपनी दावेदारी पेश करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया। उन्होंने कहा, ''इस बार पंजाब में सरकार नैतिका पर बनेगी।
